b:else/> Hindi me Technology : पढाई कैसे करें। पढ़ाई में मन कैसे लागए।

पढाई कैसे करें। पढ़ाई में मन कैसे लागए।

पढ़ाई कैसे करें ।जाने पढ़ाई करने का तरीका

शिक्षा हमारे जीवन का आधार है औऱ हमारे शारिरिक औऱ मानसिक विकास के लिए शिक्षा से जुड़ना हमारा कर्तव्य है ।साथ ही साथ सफलता का परिचय देने के लिए औऱ हमारी योग्यता को दर्शाने के लिए पढ़ाई करना जरूरी है ।

पढ़ाई/शिक्षा



किसी भी विषय के बारे में गहराई से जानना औऱ समझना  

औऱ उसे लंबे समय तक याद रखना ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है इसीलिए पढ़ाई को लेकर हमारे मन मे कई सवाल आते है । जैसे:- पढ़ाई कैसे करें /पढाई में मन कैसे लागए/पढ़ाई कब करें /पढ़ा हुआ याद कैसे रखे आदि ।


ऐसे कई सवाल जो पढाई को लेकर होते है ।जिसे जानना भी जरूरी होता है ।तो हम जानेंगे ऐसे ही सवलो के बारे में ।


पढ़ाई कैसे करें:- पढ़ाई करने के तरीकों के साथ पढ़ाई के उद्देश्य को जानकर और पढ़ाई के महत्व को समझ कर एक पढ़ाई का माहौल हम बना सकते हैं।

पढ़ना जितना मुश्किल लगता है उतना आसान भी है पढ़ाई को लेकर आपको कुछ बातों को जानना  जरूरी है ।


जिससे आपकी पढ़ाई को आसान बनाया जा सकें।

जैसे:-पढ़ाई करने के तरीकों को /पढ़ाई के उद्देश्यों को/साथ ही साथ पढाई के महत्व को भी जो आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा।


तो जानेंगे हम पढ़ाई करने के तरीकों के बारे में 

किसी भी विषय को पढ़ना /लिखना/औऱ अपने आसान  शब्दों में समझना पढ़ाई करने का सबसे बड़ा तरीका माना जाता है ।लेकिन ऐसे कई तरीके होते है जिससे पढाई को औऱ आसान बनाया जा सकता है ।जैसे:-


1.पढ़ाई के लिए समय सारणी/ Time Table बनाना:-

वैसे तो पढ़ाई के लिए कोई निश्चित समय नही होता है लेकिन समय को निश्चित कर पढाई करना हमारे अनुशासन को दर्शाता है ।


इसलिए अलग अलग विषय के अध्ययन के लिए समय को निश्चित करना Time Table बनाना जिससे हमारी पढ़ाई को आसान बनाया जा सके।


जैसे:-आराम करना,खेलना,फेवरेट सब्जेक्ट पढ़ना, लिखना और समझना व मनोरंजन आदि समय के अनुसार होंना चाहिए।जिससे आपके समय का हमेशा सदुपयोग ही होगा ।



2.अच्छी पढाई के लिए नियमित अध्ययन करना:- 

धीरे धीरे आप मिलो का सफर तय कर सकते है इसलिए अगर आप ज्यादा देर तक नही पढ़ सकते हो तो आप कम पढ़े लेकिन रोज पड़े जिससे आपके। रोज पढ़ने की आदत बन जाएगी ।और आपका सिलेबस धीरे धीरे कम्पलेंट हो जाएगा।औऱ आपकी पढाई भी आसान बन जाएगी ।


 

3.पढ़ाई के लिए लक्ष्य निर्धारित करना :- 

किसी लक्ष्य को पाने के लिए लगन से महेनत करते है सफलता पाने के लिए मेहनत और लगन जरूरी भी है ।


पढ़ने से लेकर सफल होने तक आपको लक्ष्यों को निर्धारित करके पढाई करनी होगी तभी आपकी पढाई आसान होंगी और पढ़ाई में क़ामयाबी मिलेगी ।


4.पढाई के लिए Basic Concept क्लियर करना:-

शुरूआत में आप किसी भी सब्जेक्ट की पढ़ाई कर रहे हैं। हो लेकिन आप शुरूआत में ही basic कॉन्सेप्ट को क्लियर करने की कोशिश करें।फिर आप धीरे धीरे अडवांस लेवल तक पहुंच पाओंगे ।


5.पढाई के लिए Concentrate करें:-

हमेशा पढ़ने से पहले ओर पढ़ने के बाद जो भी आप पढ़ रहे हो या पढ़ना चाह रहे हो उस पर ध्यान दे फालतू के विचारों से अच्छा है कि पढ़ाई से  सम्बंधित ही सोचे ।


शुरुआत में मुश्किल होगा लेकिन धिरे धिरे आपको अभ्यास हो जाएगा तो फिर आपको पढाई में ध्यान लगाना आसान बन जाएगा।


6.पढाई के लिए सकारात्मक विचार रखे:- 

कई बार कठिन विषयों की पढ़ाई करनी होती है तो उन विषयों में हमें कभी कभी असफलता भी मिलती है ।तो हमे नकारात्मक विचार घेर लेते है।


तो आप अपने विचारों को सकारात्मक रखें।औऱ उसे समझने की कोशिश करें अगर आप बार बार उसे गहराई  से समझने की कोशिश करते हो तो आपको सफल होने का रास्ता भी मिल जाएगा ।


7.पढ़ाई के लिए नोट्स बनाए:-

नोट्स बनाना मतलब लिखना जिससे हमारी लिखावट भी अच्छी बनती है और साथ साथ लिख लिख कर समझने की आदत हमारी पढाई को भी आसान बनाती है।


अगर आप पढाई को सरल बनाना चाहते हो तो आपके पढ़ाई करने के उद्देश्य के बारे में जानना होगा ।


                   पढ़ाई करने के उद्देश्य:-


1.सफल बनाना/शिक्षित बनना:-शिक्षा हमेशा जागरूक बनाती है ।शिक्षा के माध्यम से ही हम समाज/देश आदि को संगठित कर सकते है ।


अगर आप मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हो तो देश की उन्नति और समाज के सकारत्मक कार्यो के विकास में आपका अहम योगदान रहेगा।


जिससे आपको समाज और देश मे लोकप्रियता/सम्मान औऱ कई सुख सुविधाओं का साथ मिलेगा ।


2.लक्ष्य को पाना :-देखा जाए तो पढाई कई सपनो को साकार कर देती है।भविष्य को देख कर आप कई सपने देखते हो और उसी के अनुसार लक्ष्य का चुनाव करते हो ।

तो आपको अपने उद्देश्य को पहचान कर कामयाब बनना होगा।



3.शारिरिक औऱ मानसिक विकास करना:-पढ़ाई आपको शारिरिक रूप से औऱ मानसिक रूप से सशक्त औऱ मजबूत बनाती है । जैसे:


पढाई आपको रचात्मक बनती है।औऱ साथ ही साथ आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है औऱ भी कई शक्तियों से अवगत कराती है।


4.ज्ञान अर्जित करना:- आज हम कई क्षेत्रों से एक साथ जुड़े हुए है।इसलिए हमें अलग अलग क्षेत्रो के बारे में जानकारी और ज्ञान होना ज़रूरी है ।इसलिए पढ़ाई करने का एक बड़ा उद्देश्य ज्ञान अर्जित करना माना जाता है ।


5.रोजगार पाना:-पढाई के जरिए हमारे अंदर कई प्रकार की सिल्क को डेवलप किया जा सकता है ।जिससे हम रोज़गार को पा सकते है।


आज पढ़ाई का सबसे बड़ा उद्देश रोजगार पाना ही माना जाता है।पढ़ाई आपको अपनी योग्यता के अनुसार कई रोज़गार के अवसर प्रदान करती है ।


हमेशा किसी भी कार्य को करने का उद्देश्य होता है तो आपको पढ़ाई करने के उद्देश्यों को भी जानना होगा तभी आपकी पढाई आसान होगी ।


                     पढ़ाई का महत्त्व:-


पढ़ाई का हमारे जीवन मे बहुत बड़ा महत्व है ।पढाई का मतलब है ज्ञान और ज्ञान से ही हम अज्ञान का भेद करते है।


पढाई हमारे जीवन का आधार मानी जाती है पढाई का हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत बड़ा योगदान होता है ।


कई बार सफलता औऱ असफलता का सामना होता है तो असफलता हमे निराश कर देती है तो ज्ञान के जरिये ही हम सफलता की राहों को ढूंढ़ने में कामयाब होते है।


1 .पढ़ाई करने से हम ज्ञानी ओर सक्षम बनते है ।

2.पढाई से हम विवेकसील बनते है 

3.पढाई से जागरूकता आती है 

4.पढ़ाई हमारे जीवन का आधार बनती है 

5.पढ़ाई से हम सकारत्मक रूप से मजबूत बनते है 

पढाई का हमारे जीवन मे बहुत बड़ा योगदान रहता है ।


शिक्षा हर छोटे बड़े क्षेत्र में योग्यता को दर्शाने के लिए जरूरी है ।अब जानते है कि पढ़ाई को लेकर कई तरह के सवाल होते है।उनके बारे में जैसे :-पढ़ाई में ध्यान कैसे लागए/पढ़ाई में मन क्यो नही लगता आदि सवालो के बारे में ।



◆पढ़ाई में ध्यान कैसे लागए :-पढाई में ध्यान लगाने के लिए आपको तन मन से पढ़ाई के महत्वों औऱ शिक्षा के उद्देश्यों को समझना होगा ।औऱ भी कुछ बाते है जिसे जानना जरूरी है ।जैसे:-


1.पढ़ाई करना आपका कर्तव्य समझे।

2.पढाई को लेकर हमेशा जागरूक औऱ सतर्क रहें।

3.पढ़ाई के प्रति  नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

4.समय का दुरुपयोग न करें 

5.पढ़ लिख कर सफल बनाना इसे अपनी मंजिल मानकर पढाई करें 


◆ध्यान लगाकर पढाई कैसे करें:- पढाई हमेशा ध्यान लगाकर ही कि जाती है तभी हमें पढाई में सफलता मिलती है ।


लेकिन कई बार हमारा ध्यान भटक जाता है।तो हमारे पढ़ाई मन नही लगता है इसके कई कारण है तो उन कारणों का समाधान करना भी जरूरी है औऱ तो औऱ पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल बनाना जरूरी है जिससे पढाई में ध्यान लग जाएं।


1.शान्त वातावरण में पढ़ने की कोशिश करें।

2.नियमित अध्ययन करें

3.संगत हमेशा अच्छी बनाएं

4 .सिखने /पूछने/ज्ञान प्राप्त करने में कभी पीछे न रहें।

5.अपना समय अमूल्य होता है ।जिसे पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज़्यादा निकाले ।


◆घर बैठे पढ़ाई कैसे करें:-घर बैठे पढाई करने के कई कारण होते है ।वैसे तो घर बैठे कर पढाई की जा सकती है ।लेकिन

पढाई का वातावरण बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है ।जैसे:-स्कूलों में /कॉलज में पढाई करने का माहौल बन जाता है ।


वैसा माहौल घर पर नही बनाता है ।औऱ घर बैठे पढ़ाई करने के लिए हम किताबों के साथ साथ कई प्रकार की टेक्नोलोजी का सहारा भी लेना पड़ता है ।जैसे :-मोबाइल /इंटरनेट /

साथ ही साथ आपको ऑनलाईन स्टडी कैसे करे आदि के बारे में जानकारी होना जरूरी है ।


औऱ आन्तरिक रूप से मजबूत बन कर घर बैठे पढाई कर सफलता पाने का निर्णय कठोर परिश्रम करने के साथ होना चाहिए।


◆पढ़ाई में मन क्यो नही लगता:- शुरुआत में पढ़ाई मुश्किल लगती है लेकिन कुछ कमजोरीयो की वजह से पढ़ाई में मन नही लगता है औऱ भी पढ़ाई में मन नही लगने के कुछ कारण होते है।जैसे:-


1 .स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना

2.गलत आदतों का प्रभाव 

3.नकारात्मक विचार

4.समय का दुरुपयोग करना।

5.गलत संगत का असर


◆पढ़ाई में मन कैसे लागए:- पढाई में मन लगाने के लिए आपको आन्तरिक रूप से मजबुत बनाना पड़ेगा साथ ही साथ कुछ बातों का भी ध्यान रखना होगा।


1.स्वस्थ रहना नियमित व्यायाम करना

2.पढ़ाई में सफल लोगो की स्टोरी पढ़े

3.नियमित अध्ययन करें

4.अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर पढ़ाई करें।

5.आप स्वयं अपने चारो तरफ पढाई का माहौल बनाने की कोशिश करे


◆मोबाइल से पढाई कैसे करें:-मोबाइल से पढ़ाई का मलतब है ऑनलाईन स्टडी जो एजुकेशन टेक्नोलोजी का बड़ा भाग मानी जाती है टेक्नोलोजी बढ़ने से ऑनलाईन स्टडी का प्रचलन बढ़ा है ।


                ऑनलाइन स्टडी कैसे करे

मोबाइल से पढ़ाई मतलब आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है साथ ही साथ इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए ।


ओर मोबाइल से पढ़ाई करने के लिए आपको ऑनलाइन स्टडी प्लेटफार्म के बारे में जानकारी होनी चाहिए।


मोबाइल से पढ़ाई वीडियो /टेक्स्ट/ इमेज आदि कई रूप में की जा सकती है ।ऑनलाईन क्लासेस जॉइन कर पढाई कर सकते है । और भी इंटरनेट पर मोबाइल से पढ़ाई करने के कई तरीके है ।


Note:-मोबाइल से निकलने वाली हानिकारक किरणों से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है 


◆लम्बे समय तक पढ़ाई कैसे करें:- 


कम पढ़े लेक़िन रोज पढ़े मतलब नियमित रूप से अध्ययन करना समय सारणी बनाकर औऱ पढाई के प्रति हमेशा सशक्त ओर जागरूक रहना ।जिससे लंबे समय तक पढाई का माहौल बना रहता है ।


            परीक्षा की तैयारी कैसे करें


                ◆पढ़ाई के नियम:- 


सफलता के लिए नियमों की पालना करनी जरूरी होती है । औऱ नियमों की पालना करने से अनुशासित बनते हैं।


1.पढाई हमेशा शान्त वातावरण में एकाग्रता रख करें पढ़ने से पूर्व आप जिस भी विषय को पढ़ना चाह रहे हो उस विषय के बारे में मौखिक रूप से अध्ययन करें और उसे गहराई से समझने की कोशिश करें।फिर उसे लिखित रूप से अभ्यास करें। और अपने आसपास पढ़ाई से संबंधित ही माहौल को क्रिएट करें।


2.किसी भी विषय को बारीकी से समझने की कोशिश करें

3.अपनी पढाई के अनुसार सब्जेक्ट या टॉपिक के बारे में  विचार विमर्श करें

4.पढ़ाई के लिए समय सारणी बनाए

5.पढाई नियमित रूप से करें 

6.हमेशा अच्छी संगत बनाए

7.पढ़ाई से संबंधित ज्ञान अर्जित करने में कभी शर्म न करें।

8 पढ़ाई में मन लगाने का अभ्यास करें

9. पढ़ाई के दौरान कभी आलस्य न करें

10. पढ़ाई करते समय अपने लक्ष्य को ध्यान रखें और मेहनत और लगन से पढ़ाई करें।


  Smart Study कैसे करें ।पढ़ाई करने के 10 स्मार्ट तऱीके सीखे।


Conclusion:- पढाई जीवन के आधार का अहम हिस्सा मानी जाती है । पढ़ना लिखना और सफल बनना विद्यार्थी जीवन का यह पहला पाठ होता है जिसे पढ़ना हमारा कर्तव्य बनता है पढ़ाई में हम कहीं तरीकों से मन लगा सकते हैं पढ़ाई के उद्देश्य को जानकर पढ़ाई के महत्व को समझ कर कि हमारे जीवन में ज्ञान से कितना प्रकाश फैलता है जो हम पढ़ाई के द्वारा ही जान सकते हैं देश की उन्नति और समाज में सकारात्मक कार्यों में योगदान जो हम पढ़ाई के द्वारा ही दे सकते हैं।


पढ़ाई कर आप जितना ज्यादा ज्ञान अर्जित करोगे उतनी ही आपको लोकप्रियता और सम्मान और सुख सुविधाओं का साथ मिलेगा इसीलिए पढ़ाई आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं ।


पढ़ाई कर सफलता प्राप्त करना इसे अपना लक्ष्य बनाए और धीरे-धीरे पढ़ाई में मन लगाने का अभ्यास करें।


तो दोस्तों में आशाँ करता हूँ ।कि आपको पढ़ाई को लेकर कुछ जानकारी मिल गईं होगी पढ़ाई आपके जीवन का आधार बनती है साथ ही साथ आपको आत्मनिर्भर भी बनाती है ।












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें