पढ़ाई करने के 10 स्मार्ट तरीक़े (Top 10 smart ways to study)
अच्छा अध्ययन अच्छे तरीको के साथ किया जाता है।पढ़ाई करने के तरीके सबके अलग अलग हो सकते है । लेकिन उद्देश्य तो एक ही होता है । ज्ञान अर्जित करना औऱ ज्ञान अर्जित कर ही सफलता हासिल की जा सकती है ।
आज हम जानेगे पढ़ाई करने के स्मार्ट तरीको के बारे में
हमेशा पढ़ाई से सकारात्मक रूप से जुड़े रहना ही ।पढ़ाई हमारी आधार बनती है । किसी भी सकारात्मक क्षेत्रों में सफ़लता का मुख्य आधार पढ़ाई (ज्ञान) को माना जाता है ।
तो जानते हैं। पढ़ाई के मुख्य 10 तरीकों के बारे में इन तरीकों की मदद से पढ़ाई को एक अच्छा आधार बनाया जा सके।
सबसे पहले पढ़ाई के उद्देश्य को जाने फिर पढ़ाई के महत्व को समझें औऱ पढ़ाई को एक आदत के रूप में ढालें
आप योजनाबद्ध तरीको से पढ़ाई करें जिससे आपकी पढ़ाई को आसान बनाया जा सके।
टॉप 10 पढ़ाई के स्मार्ट तरीके जाने।
1.अपनी skill(कौशल)को जाने फिर पढ़ाई करें।
पढ़ने का पहला तरीका यह है कि आप अपने पढ़ने की स्किल को जाने और उसी के अनुसार पढ़ाई करें
जैसे किसी भी विषय को देख कर बोल कर औऱ सुनकर समझने का प्रयास किया जाता है ।आप अपने कौशल स्तर पर पढ़ाई को समझने की कोशिश करें।
पढ़ाई को समझने के कई रूप होते है ।चित्रों के माध्यम से या शब्दों के भावार्थ से औऱ कहानी के रूप से इस तरह पढ़ाई को अलग अलग अपने शब्दों तथा स्किल के माध्यम से समझा जाता है।
आप यह जानने की कोशिश करें कि आपको कोनसी तकनीक से अच्छे से आप अध्ययन कर पा रहे हो।औऱ पढ़ाई करने से सम्बंधित मनो विज्ञान के तथ्यों को समझें।
2.समय -सारणी बनाये फिर पढ़ाई करें
समय सारणी के अनुसार पढाई करना आपके एक अच्छे अनुशासन के तरीक़े को दर्शाता है ।औऱ लम्बे समय के लिए Study Management को बनाये रखता है ।
3.नियमित रूप से पढ़ाई करें।
पढ़ाई का सबसे अच्छा तरीक़ा है ।नियमित रूप से पढ़ाई करना । इससे आपके परीक्षा में काफ़ी फयदा मिलेगा ।
औऱ नियमित रुप के अध्ययन से परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहा जा सकता है ।नियमित रूप से पढ़ाई करने से पढ़ाई आप को आसान लगती है।नियमित रूप से अध्ययन करने से परीक्षा के समय आत्मबल मज़बूत बना रहता है ।
4.सकारात्मक रूप से पढ़ाई करें।
पढ़ाई को लेकर हमेशा आपकी सोच सकारात्मक रखे ।जिससे आपके पढ़ाई का माहौल सकारात्मक बनेगा।
5.नियम बनाकर पढ़ाई करें।
नियम बनाकर पढ़ाई का मतलब है कि जैसे आप जो भी विषय को पढ़ें उसे रिवीजन करने का नियम होना चाहिए ।और साथ ही साथ नोट्स बनाने का नियम होना चाहिए । जिस भी विषय को पढ़ा हो उसे मौखिक औऱ लिखित रूप से जाँचने औऱ परखने का नियम होना चाहिए।
6.Motivate होकर पढ़ाई करें।
पढ़ाई के ज़रिए आप बड़े से बड़े exma में सफलता हासिल करना चाहतें है। तो अपने आपको हमेशा प्रेरित करें ।
आपने जो भी पढ़ा है उसे समय समय पर मौखिक औऱ लिखित रूप से जाँच करते रहें । और उस से प्रेरित होकर पढ़ाई करते रहे। जिससे आपके पढ़ाई का स्तर अच्छा बनेगा।
7.पढ़ाई के संसाधनों की उपयोगिता को जानकार पढ़ाई करें
पढ़ाई के लिए हमे कई तरह के संसाधनों की आवश्यकता होती है ।लेकिन सीमित संसाधनों से भी पढ़ाई में बड़ी बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया जा सकता।
इसलिए संसाधनों की उपयोगिता को जानना जरूरी है । जो भी हमारे पढ़ाई का संसाधन है ।उसको एक अच्छे तरीके से उपयोग करें ।खाली संसाधनों को एकत्रित करने में न रहें।
8.अनुशासित होकर पढ़ाई करें।
सफ़लता का प्रमुख कारण है अनुशासन में रहकर पढ़ाई पढ़ाई करना। अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने का मतलब है अपने आप को पढ़ाई के रूप में पूरे तरीके से ढालना ।
अनुशासन में रखकर एक अच्छा ज्ञान अर्जित करना ।जिससे पढ़ाई को आसान बनाया जा सकता है । साथ ही साथ पढ़ाई के पर माहौल सकारात्मक बनाया जा सकता है ।औऱ
अनुशासित होकर पढ़ाई करने से अपने आपको शारिरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है।
9.रिवीजन के साथ पढ़ाई करें।
पढ़ाई में जो पढ़ा हुआ मेटेरियल होता है ।उसे लंबे समय तक याद रखने कि बड़ी समस्या होती हैं। जिसे रिवीजन के माध्यम से ही हल किया जा सकता है।औऱ
पढ़ाई का एक नियम है जो भी पढ़ा जाए एक निचित अन्तराल बाद उसे दोबारा से रिवाज़ करना जरूरी है ।रिवीजन करने से पढ़ाई में कई सारे फायदे मिलते है ।जैसे
बार बार पढ़ने से हमे लंबे समय के लिए पढ़ा हुआ याद रहता है औऱ रिवीजन करने से कई सारे इन सारे डाउट क्लियर हो जाते हैं।
10.मन से सीखने की प्रवर्ति से पढ़ाई करें।
Conclusion:- सकारात्मक रूप से अनुसाशन में रहकर व पढ़ाई के नियमों का पालन कर की गई पढ़ाई हमेशा एक अच्छी सफलता दिलाती है ।
पढ़ाई के उद्देश्य और महत्व को बारीकी से समझे और पढ़ाई के सकारात्मक रूप में पढ़ाई के अच्छे तरीको से अपने आप को ढाले। जिससे आपको पढ़ाई से सफलता प्राप्त करने में मदद मिल सके ।
तो दोस्तों मैं आशा करता हूं कि आपको इस लेख के माध्यम से पढ़ाई के टॉप 10 स्मार्ट तरीकों के बारे में अच्छे से महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें