Pages

YouTube पर सब्सक्राइबर बढ़ाने के आसान तरीके।

 YouTube पर Subscribers कैसे बढ़ाएं: 


फ्री में यूट्यूब सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाएं?

YouTube पर सफलता पाने के लिए वैसे तो कई फैक्टर लागू होते है ।लेकिन एक YouTuber के मन में एक सवाल  जरूर आता है। की ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाएं जिससे यूट्यूब पर सफलता हासिल की जा सके।

YouTube, Subscribers , video, viral, subscribe


सब्सक्राइबर की संख्या देख युट्यूबर मोटिवेट होता है और इसी के साथ जब आपके पास अधिक सब्सक्राइबर होते हैं, तो आपके वीडियो को ज्यादा व्यूज मिलते हैं, जिससे आपकी चैनल की ग्रोथ होती है। लेकिन यूट्यूब पर केवल सब्सक्राइबर की 



संख्या सफलता दिलाने में काफी नहीं होती  है; यह आपके कंटेंट की क्वालिटी, आपके ऑडियंस के साथ इंटरैक्शन और आपके चैनल की ब्रांडिंग की पर भी निर्भर करता है। 


इस ब्लॉग में, हम YouTube पर सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए अलग अलग तरीकों,पर चर्चा करेंगे, जिनसे आप अपने चैनल की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। 


 1. Youtube Channel के लिए (Niche) चुनें


सबसे पहले, आपको अपने चैनल का सही (Niche) चुनना होगा।


यदि आप एक विशेष Niche में You Tube पर काम करते हैं, तो यह आपके चैनल की लोकप्रियता के लिए बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा।


और टार्गेटेड किए गए दर्शकों को आकर्षित करने में मदद करेगा है। उदाहरण के लिए, यदि आप You Tube पर टेक्नोलॉजी से संबंधित वीडियो बनाते हैं, तो आपके दर्शक वे होंगे जो टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं। 


आप अपनी पसंदीदा और विशेषज्ञता वाले निचे का चयन करें, ताकि आपके पास ऑडियंस को कनेक्ट करने के लिए एक अच्छा ठोस आधार हो। 


 2.You Tube पर नियमित रूप से कंटेंट पोस्ट करें 


YouTube पर सफलता पाने के लिए और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए नियमित रूप से वीडियो पोस्ट करना बहुत जरूरी है। जब आप लगातार नए वीडियो डालते हैं, तो आपके चैनल के सब्सक्राइबर को यह संकेत मिलता है कि आप एक एक्टिव और विश्वसनीय कंटेंट क्रिएटर हैं। 


सप्ताह में कम से कम एक या दो वीडियो पोस्ट करने का टारगेट रखें। साथ ही, आप एक निर्धारित समय पर वीडियो पोस्ट करने का शेड्यूल  बना सकते हैं ताकि दर्शकों को यह पता हो कि कब नया कंटेंट मिलेगा। यह आदत आपके चैनल को प्रोफेशनल लुक देती है ।और आपके ऑडियंस को चैनल से जोड़े रखने में मदद करती है।


 3. वीडियो की क्वॉलिटी को हमेशा प्राथमिकता दें


You Tube पर सिर्फ ज्यादा से ज्यादा वीडियो पोस्ट करना ही काफ़ी नहीं है; उसी के साथ वीडियो की क्वालिटी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हाई क्वॉलिटी वाले वीडियो न केवल आपके चैनल को प्रोफेशनल दिखाते हैं, बल्कि ऑडियंस का आपके वीडियो में इंटरेस्ट बनाए रखने में मदद करते हैं।


Subscribers बढ़ाने के लिए आपके वीडियो की एडिटिंग, ऑडियो की क्वॉलिटी, लाइटिंग और वीडियो का एक्सप्लेनेशन इंपॉर्टेंट हैं।


अगर आप शुरुआत में  You Tube पर सिखाना और काम करना चाहते है। तो अपने मोबाइल या लैपटॉप से  से भी अच्छी एडिटिंग कर वीडियो को प्रोफेशनल रूप दे सकते हैं,जैसे-जैसे आपके चैनल पर  Subscribers बढ़ेंगे तो Subscribers से सुझाव ले और वीडियो में सुधार करें।



 4. वीडियो का SEO (Search Engine Optimization) 


YouTube पर अपने वीडियो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए Video में SEO का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी है। मतलब वीडियो के लिए सही कीवर्ड का चयन करना, वीडियो टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग्स में कीवर्ड का सही तरीक़े से उपयोग करना यह सब आपके वीडियो को सर्च रिजल्ट में हाई रैंक दिलाता है। जिससे Subscribers Fast बढ़ने लगते है ।


- You Tube वीडियो टाइटल : हमेशा ध्यान रखें कि आपके वीडियो का  टाइटल स्पष्ट,सरल और आकर्षक होना चाहिए। और उसमें वीडियो का main कीवर्ड भी सामिल होना चाहिए।


- You Tube वीडियो की डिस्क्रिप्शन: वीडियो के बारे में एक स्पष्ट, सरल और विस्तृत विवरण लिखें, जिसमें कीवर्ड का भी उपयोग करें।


-You Tube Video में टैग्स : अपने वीडियो के लिए उचित और वीडियो सबंधित ही टैग्स का चयन करें, ताकि  वीडियो को ज्यादा सर्च किया जाए।


 5.YouTube Video के लिए इंटरेस्टिंग थंबनेल और आकर्षक टाइटल बनाएं 


किसी भी  वीडियो की थंबनेल और टाइटल ऑडियंस के सामने फर्स्ट इंप्रेशन में आते हैं।


तो यही टाइटल और थंबनेल होते है जो दर्शकों को वीडियो को देखने के लिए आकर्षित करते है। एक अच्छा थंबनेल दर्शक को वीडियो पर क्लिक करने के लिए प्रोत्साहित करता है, और एक अच्छा टाइटल वीडियो के विषय को स्पष्ट रूप से बताता है।


आपके वीडियो का थंबनेल आकर्षक, स्पष्ट और सरल होना चाहिए। थंबनेल में चेहरा, टेक्स्ट और कंट्रास्ट जैसे एलिमेंट्स का सही उपयोग करें।


 6.शॉर्ट वीडियो बनाए 

यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो का अच्छा ट्रेंड है । आपके Youtube channel की ग्रोथ के लिए और तेजी से 

सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए शॉर्ट वीडियो जरूर बनाए शॉर्ट वीडियो इंफॉर्मेटिव और अच्छी क्वॉलिटी बनाएं।


 7. वीडियो में व्यूअर इंटरएक्शन बढ़ाएं


YouTube पर ऑडियंस का इंटरेक्शन बढ़ाना बेहद जरूरी है। चैनल की ग्रोथ के लिए वीडियो पर जितने ज्यादा लाइक्स, कमेंट्स और शेयर होंगे, आपके वीडियो की रैंकिंग उतनी ही बेहतर होगी।


- वीडियो पर कमेंट्स  : अपने दर्शकों को कमेंट करने के लिए प्रेरित करें। आप उनसे वीडियो में सवाल पूछ सकते हैं या उनकी राय जानने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।



- वीडियो पर लाइक और शेयर: वीडियो के आखिर  में दर्शकों से लाइक और शेयर करने के लिए कहें। इससे  आपके वीडियो पर व्यूज और सब्सक्राइबर्स भी बढ़ेंगे।


- Reviews: अपने वीडियो के आखिर में कभी-कभी 'कॉल टू एक्शन' का इस्तेमाल भी करें, जैसे "अगर आपको वीडियो पसंद आया हो, तो लाइक और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।"


 8. वीडियो का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन करें


अपने YouTube चैनल को ग्रोथ के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का जरूर उपयोग करें। आप अपने वीडियो को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं। 


इससे आपके वीडियो को नए दर्शक मिल सकते हैं ।  और सब्सक्राइबर बढ़ सकते हैं। आप वीडियो के विषय से संबंधित हैशटैग्स का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके कंटेंट से संबंधित हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग आपके वीडियो को देख सकें। 


9. ऑडियंस के साथ अच्छा ताल मेल बनाएं


आपको अपने दर्शकों के साथ एक मजबूत ताल मेल बनाना होगा । जब लोग आपसे जुड़े होते हैं, तो वे अधिक संभावना रखते हैं कि वे आपके वीडियो को नियमित रूप से देखें और सब्सक्राइब करें। 


आपके चैनल पर कमेंट्स का जवाब देना, लाइव स्ट्रीमिंग करना, या Q&A Session करना आपकी ऑडियंस के साथ कनेक्ट रहने के अच्छे तरीके हो सकते हैं। 


 10. क्रॉस प्रमोशन और कोलैबोरेशन


YouTube पर क्रॉस प्रमोशन और अन्य क्रिएटर्स के साथ कोलैबोरेशन करना बहुत आपके चैनल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जब आप अन्य क्रिएटर्स के साथ मिलकर काम करते हैं, तो दोनों के दर्शकों को एक दूसरे के चैनल के बारे में पता चलता है, जिससे सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ सकती है।


आप उन क्रिएटर्स के साथ कोलैबोरेट कर सकते हैं जिनका विषय आपके चैनल के विषय से मेल खाता हो। इससे दोनों के चैनल को फायदा होता है और नए सब्सक्राइबर मिलते हैं। 




11.एनालिटिक्स का उपयोग करें


YouTube Analytics का इस्तेमाल करके आप यह जान सकते हैं कि आपके वीडियो कौन से दर्शक ज्यादा देख रहे हैं, और क्या आपके वीडियो में सुधार की आवश्यकता है। 


एनालिटिक्स से आपको यह भी पता चलता है कि कौन से वीडियो सबसे ज्यादा व्यूज और सब्सक्राइबर्स लाते हैं। इन आंकड़ों का उपयोग करके आप भविष्य में और बेहतर कंटेंट बना सकते हैं जो आपके दर्शकों को आकर्षित करें।



 निष्कर्ष


YouTube पर सब्सक्राइबर बढ़ाना आज के समय में थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन आपकी मेहनत और आपके निरंतर प्रयास से YouTube पर सब्सक्राइबर बढ़ाए जा सकते है । इसके लिए सही रणनीति बनानी होगी है। आपको अच्छे वीडियो बनाने होंगे, नियमित रूप से वीडियो अपलोड करने होंगे, और वीडियो  में

SEO का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए क्वॉलिटी कंटेंट बनाना होगा जिससे आपके चैनल की ग्रोथ भी होगी और सब्सक्राइबर भी बढ़ने लगेंगे।


याद रखें, सच्चे और निरंतर प्रयास से ही आप YouTube पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें