Pages

Technology क्या है

 Technology को जाने हिंदी में



Technology हमारे वातावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रही है आज के समय मे टेक्नोलॉजी की कोई सीमा नही है ।टेक्नोलॉजी आज तेज गति से हर क्षेत्र की सीमाओं में विस्तार कर रही है ।


Technology क्या है 

Technology की कई परिभाषा होती है लेकिन टेक्नोलॉजी को आज के नज़रिए से देखा जाए औऱ अगर आसान शब्दों में समझने की कोशिश की जाए तो।


किसी भी क्षेत्र में खोज करना या खोज को पूर्ण रूप देने के लिए भौतिक संसाधनों का उपयोग कर सुविधा जनक बनाना औऱ किसी भी कार्य को सरलतम रूप देने की लिए संसाधनों का निर्माण करना। टेक्नोलॉजी कहा जाता है । 

आज हर क्षेत्र में टेक्नोलॉजी अपना जाल फैला रही है ।ऐसे कई क्षेत्र है जो Technology की मदद से विकास के पथ की ओर तेज गति से अग्रसर है । जैसे:-

●व्यपारिक क्षेत्र में

●शिक्षा क्षेत्र में

●विज्ञान क्षेत्र में

●मनोरंजन क्षेत्र आदि में


Technology की मदद से इन क्षेत्रों में कई तरह के प्रयोग ओर बदलाव होते रहते है । जिससे इन क्षेत्रों में Technology अलग अलग रूप से जुड़ी रहती है ।



◆टेक्नोलॉजी से जुड़ाव कैसे होता है 

सदियों से Technology  हमे आकर्षित करती रहती है जिससे टेक्नोलॉजी औऱ टेक्निकल बातों से जुड़ाव औऱ लगाव बना रहता है 

हर छोटे बड़े कार्य को Technology से जोड़ कर देखा जाता है कि कार्य को कैसे सरलतम रूप दिया जाए ।

और उन कार्यों को पूर्ण करने के लिए किन किन संसाधनों का प्रयोग किया जाए।

जिससे समय की बचत हो सके और क्षेत्र में तेज गति से विकास हो सके ।


Technology  का हिंदी में अर्थ "प्रौद्योगिकी" होता है 


अगर हम Technology को व्यापरिक क्षेत्रो से जोड़ कर देखे तो उधोगों धन्धों में टेक्नोलॉजी की जड़ें गहराई तक नजर आएगी व्यापारिक क्षेत्रो में आज ऐसे प्रोडक्ट का उत्पादन किया जाता है जो हमारे दैनिक जीवन से जुड़े हुए है  

हर रोज उनका कई न कई उपयोग होता है  जिनका उत्पादन बिना टेक्नोलॉजी के थोड़ा मुश्किल होता ।


◆Technology के क्षेत्र व प्रकार

वैसे तो टेक्नोलॉजी के कई भाग है लेकिन हमारी जरूरत के अनुसार ऐसे कई क्षेत्र है जिनमे टेक्नोलॉजी का अधिक अधिक से उपयोग किया जाता है । जैसे:-


1.शिक्षा संबंधी क्षेत्र में (Educational Technology)

आज हर क्षेत्र  Technology से जुड़ता जा रहा है । तो इसकी वजह तकनीकी ज्ञान है। आज शिक्षा के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी का बड़ा हाथ है और यह क्षेत्र तकनीकी ज्ञान का आविष्कार है।


आज एजुकेशनल क्षेत्र में इंटरनेट का उपयोग किया जाता है तो यह एक प्रकार की टेक्नोलॉजी है औऱ भी ऐसे कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स गेजेट्स, ऑनलाइन stduy आदि।ये सब टेक्नोलॉजी के प्रकार है जो टेक्नोलॉजी को एक रूप में जोड़ती है ।नए नए टेक्नोलॉजी के प्रकारो का आविष्कार करती है ।


2.सूचना क्षेत्र में (Information Technology)


 किसी भी जानकारी को या नॉलेज को एक जगह से दूसरी जगह तक कम समय के  पहुंचाना इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाता है।


information Technology को आज हर क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। बड़े स्तर से छोटे स्तर तक  तकनीकी प्रणाली टेक्नोलॉजी के कई प्रकारों को जोड़कर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए उपयोग किया जाता है।जिसमे इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का बड़ा हाथ होता है।


3.विद्युतीय क्षेत्र में (Electric Technology)


एक टेक्नोलॉजी का ही प्रकार है लेकिन टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी को बहुत बड़ा भाग माना जाता है। 

आज इस टेक्नोलॉजी की मदद से इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से लेकर कहीं तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के पीछे इस टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

जैसे:- इलेक्ट्रिक कार/  इलेक्ट्रिक रेल / आदि इन सब का निमार्ण इलेक्ट्रिक टेक्नोलोजी से सम्भव होता है ।


4.भवन निर्माण क्षेत्र में (ConstructionTechnology)


आज बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण हो रहा है इमारतों से लेकर तरह-तरह के कंट्रक्शन कार्य को कम समय में ज्यादा से ज्यादा करने के लिए कई तरह के मशीनों का सहारा लिया जाता है 

जैसे:- रेल लाइन के लिए सुरंग बनाने के लिए/ बड़े बडे पुलों का निर्माण करने के लिए /सर्वे करने के लिए आदि में

ConstructionTechnology का उपयोग किया जता है।


5.व्यापारिक क्षेत्र में (Business Technology)


व्यापारिक क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी का आज के समय में काफी उपयोग किया जा रहा है बिजनेस में प्रोडक्ट के उत्पादन से लेकर प्रोडक्ट के सेल होने तक कई प्रकार के टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाता है जैसे ऑनलाइन प्रोडक्ट का प्रमोशन करना या ऑनलाइन प्रोडक्ट को सेल करना यह सब टेक्नोलॉजी के प्रकारों द्वारा संभव होता है।


6.खेलों के क्षेत्र में (Gaming Technology) 


आज ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक कई प्रकार के खेलो में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है  जिसमें तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर कई तरह की टेक्नोलॉजी का जुड़ाव कर ऑनलाइन गेम्स का निर्माण किया जाता है और कई प्रकार के खेलों में टेक्नोलॉजी मदद ली जाती है। Technology की मदद से आज खेलों को घर बैठे लाइव देख सकते है ।


7.कृषि क्षेत्र में (Agriculture Technology )


कृषि के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का विस्तार बढ़ता ही जा रहा है । आज खेती करने के लिए नए नए  डिजिटल संसाधनों का प्रयोग किया जाता है । और खेती के तौर तरीकों में भी बदलाव टेक्नोलॉजी से हुआ है। कृषि के विस्तार में टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है कृषि में अधिक से अधिक पैदावर बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है । 


8.विज्ञान के क्षेत्र में (ScienceTechnology) 


आज विज्ञान की कई खोज टेक्नोलोजी की मदद से पूर्ण रूप लेती है । विज्ञान की कई शाखाओं में Technology का अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है ।


◆ Technology का महत्व


आज के समय मे Technology महत्व बढ़ता ही जा रहा है ।आज हर छोटे बड़े उधोगों के विकास  के बारे में  बात की जाए तो  बातो में टेक्नोलॉजी की व्यख्यान जरूर होगा।

विकाशील या विकसित देशों के पीछे तकनीकी प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। 

आज कई प्रकार के क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की तकनीकी का उपयोग किया जाता है जिससे उनकी विकास दर को बढ़ाया जाए और तकनीकी रूप से संपन्न बनाया जाए

आज के समय मे सबसे महत्वपूर्ण है तकनीकी ज्ञान होना  औऱ नई नई टेक्नोलॉजी का आविष्कार करना। इसलिए टेक्नोलॉजी का महत्व बढ़ता ही जा रहा है

 

◆टेक्नोलॉजी के फायदे.. Technology के Advantage


1.समय की बचत :-टेक्नोलॉजी जुड़े संसाधनों की मदद से 

 कम समय मे ज्यादा से ज्यादा कार्य को सम्पन्न किया जा सकता है ।

जैसे:-डिजिटल टेक्नोलॉजी का एक भाग है इंटरनेट से जुड़े प्लेटफार्म जिसकी मदद से अधिक से अधिक जानकारी को हासिल कर सकते है और शेयर भी कर सकते है ।


2.वस्तु उत्पादन क्षमता में व्रद्धि :- आज व्यापारीक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होने की वजह से और प्रोडक्ट कि ज्यादा से ज्यादा मांग के कारण उत्पादन क्षमता को Technology की मदद से बढ़ाया जा सकता है।


जैसे:-बिना थके मशीनों के द्वारा या रोबॉट से कार्य को करवा कर अधिक से अधिक वसतुओं का उत्पादन कर सकते है।


3.मनोरंजन-व्यवस्था:- आज हम खेल साहित्य संगीत आदि से जुड़े रहते हैं तो इनके पीछे कहीं ना कहीं टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है


जैसे:-सेटेलाइट के दौरा टेलीविजन के माध्यम से /इंटरनेट की मदद से घर बैठे हम किसी खेल को देख सकते है संगीत को सुन सकते है ।मनोरंजन क्षेत्र में टेक्नोलोजी का उपयोग किया जाता है ।


4.यातायात-व्यवस्था:- आज हम एक देश से दूसरे देश में यात्रा करने के लिए कई संसाधनों का उपयोग करते हैं। जो हमारे अवागमन को आसान बनाते है । तो उनके पीछे Technology की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।


जैसे:-आज एक देश से दूसरे देश में आने जाने के लिए हवाई जहाज और जल मार्गों के लिए बड़े-बड़े जहाजों का प्रयोग किया जाता है तो यह एक ऐसी तकनीकी है जो यातायात व्यवस्था को बनाए रखते हैं


5.संचार-व्यवस्था:- आज हर क्षेत्रों का मैनेजमेंट संचार-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है । इसमें कई  प्रकार की टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है । जिससे Communication को औऱ सरल व सुगम बनाया जा सकें।

Communication Technology के कई उदाहरण है लेकिन जिसका हम उपयोग करते है ।

जैसे:-मोबाइल/टेलीविजन/रेड़ियो/ सैटेलाइट फ़ोन आदि संचार-व्यवस्था को बनाए रखते है।


टेक्नोलॉजी के दुष्प्रभाव...Technology के disadvantage


1.पर्यावरण पर असर. बड़े स्तर पर देखा जाए । तो आज प्रकति में मौजूद रासयनिक औऱ धात्विक पर्दर्थो की खोज ज्यादा से ज्यादा हो रही है । जिसके पीछे मुख्य कारण Technology है ।

आज व्यापारिक क्षेत्रो में नए नए प्रोडेक्ट का आविष्कार हो रहा है और औऱ उन प्रोडेक्ट को बनाने के लिए कल कारखानों का निर्माण हो रहा है। जिसका असर पर्यावरण पर हो रहा है ।


2.शारीरिक प्रभाव.  Technology का विकास तेज गति से हो है । कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाईसो का साथ दिन रात रहता है 

तो अलग अलग प्रकार की हानिकारक विकिरणों का प्रभाव शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता है ।


3.रोजगार पर प्रभाव .Technology का एक प्रकार है मशीनरी जिसका उपयोग आज हर छोटे बड़े क्षेत्रो में कार्यो  को करने के लिए अलग अलग प्रकार की मशीनों उपयोग किया जाता है।


मशीनों के द्वारा कम समय मे ज्यादा से ज्यादा कार्य किया जाता है । जैसे:-एक कंप्यूटर सैकड़ो लोगो के बराबर काम को कर लेता है । मतलब सैकड़ो लोगो की जगह एक कंप्यूटर ले लेता है।

जिससे धीरे धीरे रोजगार कम होते जा रहे है । तो Technology से बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है।


4.वित्तीय प्रभाव :- Technology में कई बदलाव होते है ।और नई टेक्नोलॉजी का आविष्कार होते हैं।टेक्नोलोजी जितनी सुविधाजनक है उतनी मेहँगी भी होती है ।

आज Technology से जुड़े बड़े बड़े प्रयोगों के लिए कई बजट पारित किए जाते है।जिससे वित्तीय भार बढ़ जाता है।


5.सामाजिक दूरी :-जितनी नई नई Technology बढ़ रही है उतनी ही सामाजिक दूरी भी बढ़ रही है । जैसे:- टेक्नोलॉजी का एक भाग है डिजिटल टेक्नोलॉजी औऱ इसका एक रूप है सोशल मीडिया जो सामाजिक एक रूपता को सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक बनाए रखता है ।



Conclusion:- टेक्नोलॉजी का प्रभाव हर क्षेत्र और हर जगह पर दिख रहा है ।आज पुरानी टेक्नोलोजी नई टेक्नोलॉजी में परिवर्तन हो रही है ।आज किसी भी क्षेत्र में या जगह के लिए तकनीकी प्रणाली को महत्वपूर्ण माना जाता है 


Technology के कई एडवांटेज है तो कई डिसएडवांटेज भी है लेकिन यह डिपेंड करता है कि टेक्नोलॉजी को किस प्रकार से यूज़ किया जाए क्योकि टेक्नोलॉजी  प्रकृति से जुड़ी हुई हैं और प्रकृति से हर एक वस्तु जुड़ी हुई है।

इसलिए प्रकृति पर हर एक का समान अधिकार हैं हमारी सभ्यता और हमारे Technology से किसी पर भी गलत प्रभाव नहीं पढ़ना चाहिए

Technology के एडवांटेज और डिसएडवांटेज को ध्यान में रखते हुए ही किसी भी क्षेत्र और किसी भी जगह पर उपयोग किया जाना चाहिए।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें